उद्भव
केन्द्रीय विद्यालय रतलाम ने वर्ष 1984 में काटजू नगर स्थित एक अस्थायी भवन में कक्षा I से V तक के विद्यार्थियों के लिए अपना कार्य प्रारंभ किया। बाद में वर्ष 1990 में विद्यालय को अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। नवनिर्मित भवन में स्थानांतरण के साथ ही विद्यालय का विस्तार किया गया तथा कक्षा I से V के साथ ही कक्षा VI से XII तक की कक्षाएँ भी संचालित की जाने लगीं। विद्यालय का वर्तमान भवन सागोद रोड पर, जयंत सेन धाम, रतलाम के पास स्थित है। यह बाजना बस स्टैंड से लगभग 2 किमी की दूरी पर है।